Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शर्मनाक: दहेज नहीं मिलने पर बीमार पत्नी का नहीं कराया इलाज, पत्नी खाई जहर हुआ मौत..

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज बिलासपुर । तखतपुर क्षेत्र में युवक ने दहेज नहीं मिलने पर अपनी बीमार पत्नी का उपचार नहीं कराया। इससे परेशान होकर विवाह...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बिलासपुर । तखतपुर क्षेत्र में युवक ने दहेज नहीं मिलने पर अपनी बीमार पत्नी का उपचार नहीं कराया। इससे परेशान होकर विवाहिता ने अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। इससे उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच के नबाद तखतपुर पुलिस ने आरोपित पति समेत सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि करनकापा में रहने वाले रमेश साहू(23) का एक साल पहले अलका से विवाह हुआ था। शादी के बाद दहेज कम मिलने पर वह अलका को प्रताड़ित करने लगा। वहीं, सास कांतिबाई (43) और ससुर सियाराम (45) भी अपनी बहू को दहेज कम लाने पर ताने देते थे। अलका ने इसकी जानकारी अपने मायके वालों को दी। इस पर उन्होंने रमेश और उसके मां पिता को समझाइश दी थी।

बीते दिनों अलका की तबीयत खराब हो गई। इस पर दहेज में स्र्पये नहीं लाने की बात कहते हुए उन्होंने अलका का उपचार नहीं कराया। इस पर उसके पिता बलराम ने उपचार कराया। उपचार के बाद पांच अक्टूबर को अपनी बेटी को उन्होंने उसके ससुराल पहुंचा दिया। 12 अक्टूबर को अलका ने फोन पर अपने पिता को बताया कि उसकी तबीयत खराब है।

वहीं, शाम को उसके मामा ससुर नीलकंठ ने फोन कर बताया कि अलका की तबीयत खराब है। उसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 13 अक्टूबर की सुबह बलराम अपनी पत्नी यमुनोत्रि के साथ अस्पताल पहुंचे। वहां पता चला कि अलका ने जहर सेवन कर लिया है। रात आठ बजे उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। जांच के बाद पुलिस ने पति समेत सास और ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments