छत्तीसगढ कौशल न्युज
कुरुद:- नगर दशहरा महोत्सव की रजत जयंती अवसर पर इस बार यहाँ का दशहरा एतिहासिक ढंग से मनाया जा रहा है। जिसके तहत पुरे सप्ताह एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दशहरा की प्राचीन श्रीराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी हो रही है।
ज्ञात हो कि बस्तर की तरह ही कुरुद दशहरा की ख्याति भी दूर दूर तक फैली है। पहले यहाँ अलग अलग स्थानों पर तीन रावण का दहन किया जाता था। लेकिन पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक अजय चन्द्राकर की पहल पर ढाई दशक पहले एकीकृत दशहरा मनाने की शुरुआत की गई। तब से नगर दशहरा समिति के बैनर तले हर साल खेल मैदान में भव्य दशहरा महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष रजत जयंती वर्ष को यादगार बनाने समिति अतिरिक्त जोर लगा रही है। समाज को दिशा दिखाने में योगदान करने वाले सैकड़ों लोगों को मंच पर आमंत्रित कर अध्यक्ष अनील चन्द्राकर, महासचिव भानु चन्द्राकर सहित आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा सम्मानित किया गया। इस बार कुछ पुरानी परम्परा को भी पुनर्जिवित किया जा रहा है। जिसमें प्राचीन श्रीराम मंदिर से प्रभु श्रीराम, लक्षमण, हनुमान की शोभायात्रा निकाली जाती रही है। मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव ने बताया कि शनिवार शाम मंदिर में पुजा अर्चना पश्चात रावण दहन हेतु राम दल यहाँ से बाजे-गाजे के साथ दशहरा मैदान के लिए रवाना होगे। रावण वध उपरांत राम, लक्षमण, हनुमान वापस मंदिर आएगें। जहाँ उनकी आरती उतार विजय तिलक लगाया जाएगा।


