Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू ने प्रदेश वासियों को पांच दिवसीय महापर्व की दी बधाई व शुभकामनायें

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  धमतरी: - विधायक ओंकार साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरकचौदस,लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व का बधाई एवं ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, नरकचौदस,लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा व भाई दूज पर्व का बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला यह पांच दिन का महापर्व हमारे सभ्यता और संस्कृति की गौरव गाथा है। दीपावली पर्व हमारे भारतीय संस्कृति का गौरव है यह पर्व अच्छाई रूपी रोशनी फैलाने वाली और बुराई रूपी अंधकार को दूर करने वाला पर्व है अभी गांव गांव में रात के समय गौरा - गौरी जगाने का परंपरा चल रहा हैं विधायक नें कहा कि समुद्र मन्थन के समय आयुर्वेद के प्रणेता और देवताओं के वैद्य भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी का जन्म हुआ था, यही कारण है कि धनतेरस को भगवान धन्वन्तरि और माँ लक्ष्मी की पूजा की जाती है उन्होंने गोवर्धन पूजा को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओ को अग्रिम बधाई देते हुए कहा पशुधन हमारे कृषि का आधार है इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सरकार को प्रयास करने होंगे।

        जिस प्रकार पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए गांव-गांव में गौठान बनाकर उनके लिए चारे - पानी व पशुओ के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पशु चिकित्सकों की व्यवस्था करती थी मगर आज भाजपा कि सरकार में गौ वंश के संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा हैं | भगवान भाजपा सरकार को गौ वंश के सरंक्षण के समुचित व्यवस्था करने के लिए सद्बुद्धि दे। ताकि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार कि तरह ₹2 किलो में गोबर व ₹4 किलो में गोमूत्र खरीदी करें क्योंकि इस योजना से गौ वंश का देखभाल किसान व स्व सहायता समूह की महिलाएं अपने रोजगार के लिए खुद करते थे। लेकिन आज गोबर की खरीदी नहीं होने की वजह से लोग गौ वंश को सड़क पर अवारा छोड़ रहे हैं। जिससे सड़कों में रोड दुर्घटना की संभावना लगातार बढ़ रही है।

No comments