छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा रा...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरुद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा राहुल गांधी पर अनावश्यक एफआईआर किये जाने व देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर का अपमान किये जाने का विरोध पुराना बाजार कुरूद में जमकर नारेबाजी व तख्ती लहराकर किये। कांग्रेसीयो ने कहा कि भाजपा की तानाशाह व दमनात्मक निति के चलते विपक्ष को अपनी बात रखने, उनकी अभिव्यक्ति की आजादी, विरोध प्रदर्शन को रोकने जनता को मुद्दों को भटकाने का षड्यंत्र करते आ रही है। जनता सब जानती है उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता।संविधान की रक्षा के लिए विपक्ष संघर्ष रत है।
राहुल गांधी पर लगाये आरोप बेबुनियाद है उन पर एफआईआर दर्ज करना अशोभनीय है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा देश के भारत रत्न, संविधान निर्माता व देश के प्रेरणा स्त्रोत भीमराव अम्बेडकर का मखौल उड़ाना शर्मनाक है। उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा सुश्री राजकुमारी दीवान, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, वरिष्ठ नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व सेवादल प्रदेश संयोजक रवि शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्वर साहू, प्रमोद साहू,पूर्व नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, रौशन जांगड़े, जिला महामंत्री देवेन्द्र चन्द्राकर,पार्षद रजत चन्द्राकर,देवव्रत साहू, उत्तम साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री पप्पू राजपूत,महिम शुक्ला, संतोष प्रजापति युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश साहू, अशोक साहू,बेनी राम साहू, तुलसी राम साहू, पंकज जोशी, अर्जुन ध्रुव, सहित अनेक कांग्रेसी गण उपस्थित थे।
No comments