Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राइस मिलरों की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने विधायक "ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

    छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- धान उठाओ कि धीमी गति के कारण जाम कि स्थिति को देखते हुए , विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

 


 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- धान उठाओ कि धीमी गति के कारण जाम कि स्थिति को देखते हुए , विधायक ओंकार साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राइस मिलर के पांच सूत्री प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए मांग की हैं उन्होंने पत्र में कहा है धमतरी जिला में पूरे प्रदेश के अन्य जिलों की अपेक्षा सर्वाधिक राइस मिल है गत कई दिनों से राइस मिलर अपने प्रमुख पांच मांगों को लेकर हड़ताल पर है जिसके कारण शासन द्वारा किसानों से खरीदी गई धान का उठाव कार्य में परेशानी हो रहा है।

        राइस मिलर संघ की प्रमुख मांग कस्टम मिलिंग प्रोत्साहन राशि को पूर्व की तरह ₹120 यथावत रखा जावें | वर्ष 2022-23 एवं 2023 - 24 तक के कस्टम मिलिंग की बकाया राशि का भुगतान किया जावें, वर्ष 2021-22 से 2023 - 24 तक के एफआरके की बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए। वर्ष 2021-22 से 2023 - 24 के परिवहन की बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए, वर्ष 2021-22 से 2023 - 24 तक के बारदाने का बकाया राशि का भुगतान तत्काल किया जाए, उन्होंने पत्र के जरिये मुख्यमंत्री जी से निवेदन है कि राइस मिलर्स की पांच सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा करें।

No comments