Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भाजपा के विष्णुदेव सरकार के लिये शिक्षा के मंदिर से ज्यादा शराब दुकान खोलना जरुरी हैं - ओंकार साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें कहा “आधुनिक छत्तीसगढ़ की नींव शिक्षा है, और स्कूल हमारे बच्चों के भविष्य की आधारशिला ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू नें कहा “आधुनिक छत्तीसगढ़ की नींव शिक्षा है, और स्कूल हमारे बच्चों के भविष्य की आधारशिला हैं। लेकिन आज, प्रदेश के दिशाहिन भाजपा सरकार प्रदेश के 4000 स्कूलों को बंद करने की बात कर रही है, जो कि पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। सरकार के इस निर्णय से लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भविष्य दांव पर लग जाएगा। हजारों सफाई कर्मी और रसोईया बेरोजगार हो जाएंगे। उन्होंने कहा भाजपा सरकार यह कहकर लोगों को गुमराह कर रहें है कि युक्तियुक्तकरण के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में सुधार किया जा रहा है, लेकिन सच्चाई यह है कि इससे शिक्षकों के पद समाप्त हो रहे हैं और स्कूलों का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। आगे विधायक महोदय नें कहा भाजपा सरकार को शिक्षा से ज्यादा दारू जरूर लगती हैं यही कारण है कि प्रदेश में 67 नये शराब दुकान खोल रहें हैं जिससे प्रदेश में शराब दुकानों कि संख्या 741 हो जायेगी।

       इस लिये भाजपा के विष्णु देव सरकार को दारू वाली सरकार कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होंगी विधायक महोदय नें कहा “आज हमारे प्रदेश में शराब, अफीम, हीरोइन की अवैध बिक्री एक बड़ी समस्या बन गई है। इससे न केवल हमारे युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है, बल्कि इससे अपराध की दर भी बढ़ रही है। बीते दिनों धमतरी के इतिहास , खुलेआम मर्डर लूट बलात्कार, ज्वेलरी दुकान में गोलीबारी हुई है जो भाजपा सरकार के गलत नीतियों का परिणाम है अगर प्रदेश के 4000 स्कूल बंद कर दिये जायेंगे तो अपराधो में तेजी से वृद्धि होंगी, उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षा और युवाओं के भविष्य पर ध्यान देना चाहिए, न कि शराब की बिक्री पर।

No comments