Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

पुण्यतिथि पर कुरूद कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम ...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- ब्लाक कांग्रेस कमेटी कुरूद द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू का पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किये। विचार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेसीयो ने कहा कि पं. नेहरू देश को स्वतंत्र कराने के लिए नौ वर्ष तक जेल में रहे। वहां उन्होंने भारत एक खोज उपन्यास की रचना किये ,जो आज भी प्रासंगिक हैं। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बनने के बाद देश के सामने अनेक चुनौतीयां थी। जिसमें सबसे प्रमुख था गरीबी व अशिक्षा! अपने सत्रह वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने देश को प्रगतिशील बनाने के लिए 

औद्योगिक क्रांति चलाये, जिसके फलस्वरूप रुस की मदद से छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट बनवाये जो हमारे प्रदेश की उन्नति के साथ प्रमुख पहचान है। शिक्षा के अनेक विश्वविद्यालयों, स्कूल, कालेज , चिकित्सा के अनेक बड़े बड़े चिकित्सालय, किसानों के उन्नति के लिए बड़े बड़े बांध व योजनाएं लागू किये। उनका सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित रहा। बच्चों से बहुत स्नेह रखने वाले पं.नेहरु को चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है।इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश्रर साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष व युंका विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू,नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व युंका ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष डुमेश साहू, पार्षद उत्तम साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, ब्लाक कांग्रेस महामंत्री लव चन्द्राकर, शत्रुघन साहू, राम प्यारे साहू,जितेन्द्र साहू, संतोष प्रजापति, ऐश्वर्य साहू, सहित कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments