Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सिलौटी में ग्रीष्मकालीन शैक्षिक शिविर में बच्चे ले रहे बढ़-चढ़कर हिस्सा

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  भखारा:- शासकीय उमावि सिलौटी में चल रहे ग्रीष्मकालीन शैक्षिक शिविर का समापन 7जून को होगा। यह शिविर परिक्षेत्र साहू समा...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

भखारा:- शासकीय उमावि सिलौटी में चल रहे ग्रीष्मकालीन शैक्षिक शिविर का समापन 7जून को होगा। यह शिविर परिक्षेत्र साहू समाज तर्रागोंदी कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया गया है। इसमें छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ताकि बच्चे भविष्य में बेहतर करियर बना सके व स्वावलम्बी बने।

     शिविर में जनपद पंचायत कुरूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमित सेन ने बच्चों को करियर बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, पीएससी में सफलता के तरीके, समय प्रबंधन, मोबाइल का सही उपयोग, लक्ष्य तय कर पढ़ाई, समूह में अध्ययन करने को कहा।किसी भी विषय में स्नातक कर पीएससी /व्यापम के माध्यम से अच्छे पदों पर पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। निजी नामी संस्था से पढ़ाई करना मायने नहीं रखता, मायने रखता है आपका मेहनत, लगन, जूनून। जोश और जज्बा जिससे आप हर चीज़ पा सकते है। अखबार पढ़ने और शासन की योजनाओं की भी जानकारी रखने को कहा।

असफलता मिलने पर हार न मानें-

जो जितना संघर्ष करता है, वह उतना ही निखरता है। अनुभव गहरा होता है। असफलता मिलने पर हार न माने।लगातार प्रयास करें। बड़ा लक्ष्य बनाएं और खुद की रणनीति से आगे बढ़ें। समय का सही उपयोग जरूरी है। यह न केवल खुद के विकास के लिए, बल्कि समाज और देश की तरक्की के लिए भी अहम है। समय का सम्मान करना ही जीवन का सम्मान है।

मोबाइल फोन के फायदे व नुकसान बताए-

मोबाइल अब जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है, इसलिए फायदे और नुकसान से विद्यार्थियों को अवगत कराया। बताया कि मोबाइल से संचार, सुविधा और उत्पादकता बढ़ी है। मोबाइल से दुनिया से जुड़े रह सकते हैं। इसमें नेविगेशन, ऑनलाइन शॉपिंग, बैंकिंग और मनोरंजन के ऐप होते हैं। कैमरा, कैलेंडर और स्वास्थ्य निगरानी जैसे फीचर भी उपयोगी हैं, लेकिन इसके नुकसान भी हैं। ज्यादा इस्तेमाल से आंखों में तनाव, गलत मुद्रा और नींद में गड़बड़ी हो सकती है। लत लगने का खतरा रहता है। बातचीत कम होती है। अकेलापन बढ़ता है। छात्रों की एकाग्रता और पढ़ाई पर असर पड़ता है। ड्राइविंग के दौरान भी खतरा बढ़ता है। मोबाइल से हैकिंग, फिशिंग और डाटा चोरी का खतरा भी रहता है। इसलिए मोबाइल का सीमित और सही उपयोग जरूरी है।

इस अवसर पर गितेश्वरी साहू जनपद अध्यक्ष, गिरधारी साहू शिक्षक, दयालुराम साहू प्राचार्य,चोवाराम साहू,भोलाराम साहू, सविता गंजीर व पदाधिकारी शिक्षक गण लोकेश सिन्हा, लोकेश साहू, गोपाल साहू, रवि सेन, मिलेश साहू, छत्रसेन साहू,अशोक साहू,डाविन साहू के साथ साथ बडी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि यह शिविर विगत वर्ष कि तरह संचालित है, जिसमे नवोदय, प्रयास, प्रतिभा खोज, परीक्षाओं पर मार्गदर्शन,8वी से 12 वी तक के कठिन विषयों का अध्यापन, के साथ साथ नैतिक शिक्षा के लिए अलग अलग विशेष बेहतर वक्ता एवं करियर मार्गदर्शन हेतु जिले के अधिकारियो द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

No comments