Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

विधायक ओंकार साहू गरियाबंद दौरा पर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगन्नाथ यात्रा में हुए शामिल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- विधायक ओंकार साहू 27 जून को सुबह 10 बजे निज निवास आमदी से धमतरी पहुंचकर जगन्नाथ यात्रा के शुभ अवसर पर धमतरी...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- विधायक ओंकार साहू 27 जून को सुबह 10 बजे निज निवास आमदी से धमतरी पहुंचकर जगन्नाथ यात्रा के शुभ अवसर पर धमतरी जगदीश मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिये कामना किये इसके बाद वे गरियाबंद के लिये रवाना हुए , जहां उन्होंने सर्किट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

 इसके पश्चात विधायक महोदय ग्राम अमलीपदर में जगन्नाथ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जनक ध्रुव बेंद्रनवागढ़ विधायक, कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही विधायक, अम्बिका मरकाम सिहावा विधायक, इन्द्र साव भाठापारा विधायक, संदीप साहू कसडोल विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गरियाबंध, अलोक चंद्राकर, सन्नी अग्रवाल, आकाश गोलछा अध्यक्ष शहर ब्लॉक कांग्रेस,

संजय नेताम जिला पंचायत सदस्य के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। यात्रा के दौरान वहां के निवासीयों द्वारा मनमोहक धार्मिक परम्परा , राउत नृत्य व आदिवासी नृत्य देखने को मिला।

          विधायक साहू ने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा का हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व है। आज के दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा करने के लिए विशेष विधि का पालन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जगन्नाथ यात्रा में शामिल होने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और पूर्व जन्म के पापों से मुक्ति मिलती है। विधायक साहू ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की और कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

No comments