Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

“बेशरम की लकड़ी से सद्बुद्धि यज्ञ”....8वें दिन कुरूद में नगर प्रशासन के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों का अनोखा विरोध

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- नगर पालिका में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- नगर पालिका में जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने नगर प्रशासन को जगाने के उद्देश्य से एक अनोखे और प्रतीकात्मक विरोध का आयोजन किया। पार्षदों ने बेसरम की लकड़ी से सद्बुद्धि यज्ञ कर नगर पालिका अध्यक्ष और मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यशैली पर तीखा प्रहार किया और उन्हें “बेशर्म” बताते हुए जोरदार नारेबाजी की।

             कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर की बुनियादी समस्याओं और जनहित की मांगों को लेकर बार-बार ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन पूरी तरह मौन बना हुआ है। इसी उदासीन रवैये के विरोध में यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना पड़ा। पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि नगर प्रशासन ने शीघ्र ही जनता की समस्याओं पर गंभीरता नहीं दिखाई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

          नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि जब सत्ता की पट्टी आंखों पर बंध जाए, जब कान जनता की चीख न सुनें और जब कुर्सी इतनी भारी हो जाए कि ज़मीर दब जाए, तब हवन सामग्री नहीं बल्कि बेशरम के फूल चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ आग का नहीं, बल्कि जनता के गुस्से का है और इसका धुआं नगर प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए है। बेशरम के फूल इस बात का प्रतीक हैं कि यदि अब भी प्रशासन नहीं जागा, तो कुरूद की जनता माफ नहीं करेगी।

         नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह सोया हुआ है और आम जनमानस की समस्याओं को नजरअंदाज कर तानाशाही रवैया अपना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन को जनता की तकलीफ और पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है और उसका पूरा ध्यान केवल कॉम्प्लेक्स निर्माण और बिक्री की नीति पर केंद्रित है। नगर पालिका अध्यक्ष को लेकर जनता के बीच अविश्वास का माहौल बन गया है, जो कुरूद नगर के लिए घातक है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

        धरना प्रदर्शन को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा और युवा नेता दिवाकर चंद्राकर ने भी संबोधित किया।आठवें दिन के धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नेता प्रतिपक्ष डूमेश साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, मनीष साहू, मंजू साहू, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर, अर्जुन ध्रुव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर साहू, शिवदत्त तिवारी, प्रमोद साहू, पूर्व पार्षद राघवेंद्र सोनी, चुम्मन दीवान, पूर्व एल्डरमेन मनोज अग्रवाल, ब्लॉक महामंत्री पंकज जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

No comments