Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

ग्रेसियस कॉलेज में सजेगा विज्ञान का मेला: 9 जनवरी को होगा राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर :- स्थित ग्रेसियस कॉलेज में आगामी 9 जनवरी 2026 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक भव्य राज्य स्तरीय विज्ञान प्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- स्थित ग्रेसियस कॉलेज में आगामी 9 जनवरी 2026 को स्कूली विद्यार्थियों के लिए एक भव्य राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी (State Level Science Exhibition) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास करना तथा उनकी नवाचारी सोच को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।इस विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश भर के विभिन्न स्कूलों से आए नन्हे वैज्ञानिक अपने-अपने मॉडल्स और प्रोजेक्ट्स के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी, पर्यावरण संरक्षण, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी जैसे समसामयिक और भविष्यपरक विषयों पर आधारित मॉडल्स आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

आयोजन की प्रमुख विशेषताएं

प्रतिभागी: राज्य के प्रतिष्ठित स्कूलों के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी

पुरस्कार: उत्कृष्ट मॉडल्स को ₹10,000 तक के नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे

निर्णायक मंडल: प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक मॉडल्स का मूल्यांकन करेंगे

कॉलेज के संचालक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि ग्रेसियस कॉलेज सदैव शिक्षा एवं अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को निखारने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान खोज सकें।वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रिया तिवारी ने सभी इच्छुक स्कूलों एवं विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से आम जनता एवं छात्रों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

No comments