Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन अभनपुर इकाई का हुआ पुनर्गठन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  अभनपुर :- शासकीय मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन की अभनपुर तहसील इकाई का पुनर्गठन किया...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

अभनपुर:- शासकीय मान्यता प्राप्त छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संगठन की अभनपुर तहसील इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से पवन कुमार गुरुपंच को तहसील संरक्षक, बुद्धेश्वर वर्मा को तहसील अध्यक्ष तथा गोपेश साहू को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

       पवन कुमार गुरुपंच पूर्व में तहसील अध्यक्ष, बुद्धेश्वर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष तथा गोपेश साहू वर्तमान में छग संयुक्त शिक्षक संघ रायपुर संभाग अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। पुनर्गठन के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपेक्षा जताई कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। कार्यक्रम में संगठन की ओर से खेमराज ध्रुव, थान सिंह ध्रुव, बुलाकी राम, एनेश्वरी भूखू राम ध्रुव, अघनू राम साहू, एम.एल. चन्दन, रामनारायण साहू, हेमलाल ध्रुव, एच.सी. साहू, पुरुषोत्तम मिर्जा, अमित दुबे, प्रदीप साहू, दीपक ठाकुर, दीपेन्द्र सिन्हा, योगेश निर्मलकर, श्रवण देवांगन, भूपेंद्र सिंह, उपेंद्र प्रताप सिंह और पवन साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments