छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मनमानी के विरोध में कुरूद को बचाने और जनता के हित में वि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
कुरूद:- नगर पालिका अध्यक्ष एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की मनमानी के विरोध में कुरूद को बचाने और जनता के हित में विभिन्न मांगों को लेकर कांग्रेस पार्षदों द्वारा नगर पालिका कार्यालय के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी दोगुनी ऊर्जा और उत्साह के साथ जारी रहा। धरना स्थल पर आज कुरूद, भखारा और मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बड़ी संख्या में नेतृत्वकर्ता पहुँचे और अपना समर्थन दिया। यही नहीं, नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी आवास योजना की किस्त और महतारी वंदन राशि नहीं मिलने के विरोध में धरना स्थल पहुँचकर समर्थन जताया।
धरना में पहुंचे भखारा ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, राजेश साहू, डॉ. गिरीश साहू, तुकेश साहू ने कहा “जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, जनता प्रताड़ित हुई है। कुरूद नगर पालिका में परिषद के एजेंडों में छेड़छाड़ किया जाना बेहद गंभीर मामला है।”“मनमानी बर्दाश्त नहीं” — महिला पार्षद
पार्षद मंजू साहू, उर्वशी चंद्राकर, राखी चंद्राकर ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष और CMO की मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।“यह लड़ाई और मजबूत होगी, जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर कदम उठाया जाएगा।”“कुरूद में दादागिरी हावी” — वरिष्ठ नेतृत्व
पूर्व राज्यमंत्री राजकुमारी दीवान और पार्षद उत्तम साहू ने कहा “परिषद में जनता के हित वाले फैसले लेने चाहिए, जबकि कुरूद में इस समय दादागिरी का माहौल बना हुआ है। सब्जी बाजार की अव्यवस्था से नगर वासी और ग्रामीण दोनों बेहद परेशान हैं।”
“हम विरोध नहीं, अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं” - उपाध्यक्ष देवव्रत साहू
नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू ने तीखे शब्दों में कहा —“हमारी यह आवाज़ सिर्फ विरोध नहीं, यह कुरूद के अस्तित्व की रक्षा का संकल्प है। हम शोर मचाने के लिए नहीं, बल्कि अपने शहर को अंधेरे में धकेले जाने से बचाने निकले हैं। कुरूद हमारी पहचान और हमारा अभिमान है, इसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता।”
“विरोध और तेज होगा”
धरने को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा और वरिष्ठ पार्षद मनीष साहू ने कहा कि मनमानी ज्यादा दिन नहीं चलेगी।“अब हमारा विरोध और तेज़ होगा, जनता के हकों की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर है।”
नेता प्रतिपक्ष डुमेश साहू ने धरना स्थल पर पहुंचकर दूसरे दिन बड़ी संख्या में आए नागरिकों का आभार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन में उपस्थित जनप्रतिनिधि व नागरिक पूर्व उपाध्यक्ष अ.ज. जाति आयोग राजकुमारी दीवान,आशीष शर्मा (ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी कुरूद),राजू साहू (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भखारा), देवव्रत साहू (नगर पालिका उपाध्यक्ष),डुमेश साहू (नेता प्रतिपक्ष), वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, मनीष साहू, मंजू साहू, उत्तम साहू, राखी चंद्राकर, उर्वशी चंद्राकर,अर्जुन ध्रुव, प्रहलाद चंद्राकर, प्रमोद साहू (पूर्व मंडी उपाध्यक्ष),राजेश साहू (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष),चंद्रहास साहू (जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस),तोषन साहू, गिरिश साहू (पूर्व जनपद सदस्य),राघवेंद्र सोनी, मनोज अग्रवाल (पूर्व एल्डरमेन),गैंदलाल साहू, विरेन्द्र साहू, रोशन चंद्राकर, रुद्रनाथ साहू,डिगेंद्र तारक, पंकज जोशी, लेखराम साहू, लव कुमार चंद्राकर,कुम्भराज साहू, उमेश साहू, पप्पू राजपूत, ऐश्वर्य साहू,श्रवण नेताम, तुलसी साहू, संतोष प्रजापति, गोकुल साहू,गणेश ढीमर, राधे ध्रुव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।




No comments