छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल अकलाडोगरी में साइकिल वितरण कार...
धमतरी:- शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल अकलाडोगरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत धमतरी की अध्यक्ष श्रीमती अंगिरा ध्रुव ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी ताकत है। शासन की सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को शिक्षा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा विद्यालय तक पहुँच को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने माता-पिता, समाज तथा प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर.के. सोमवंशी ने योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साइकिल मिलने से दूरदराज़ क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ़ झलक रही थी। छात्राओं ने शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।
इस अवसर पर लक्ष्मी सोरी (सरपंच कोडगांव), मोतीराम निषाद, अमृता सिन्हा, सविता निषाद (सरपंच तिर्रा), संतोष निषाद, अनिता कमेटी, जनकराम शोरी, रंजीत निषाद, ओमप्रकाश पटेल, देवनाथ साहू, अहमद अली (बरगरी सोसाइटी अध्यक्ष), गिरधर साहू, बालकृष्ण निषाद (सरपंच चिखली), सुलोचना देवांगन (पंच, ग्राम भोयना), सुरजीत नेताम, जयंत नेताम (जनपद सदस्य), चिंताराम मंडावी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।


No comments