छत्तीसगढ़ कौशल न्युज भखारा:- ग्राम जोरातराई के बूथ क्रमांक 128 एवं 129, विधानसभा क्षेत्र कुरूद, जिला धमतरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
भखारा:- ग्राम जोरातराई के बूथ क्रमांक 128 एवं 129, विधानसभा क्षेत्र कुरूद, जिला धमतरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड सुना गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में भारतीय इतिहास, नशामुक्त युवा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, फूलों की खेती, बेटियों की अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारी, किसानों द्वारा नई फसलों की खेती तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। वहीं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से देश में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की।उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से लाभान्वित महिलाओं की सफलता की कहानियों का उल्लेख करते हुए महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। साथ ही देश के विभिन्न राज्यों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, फूलों की खेती और किसानों द्वारा नवाचार के माध्यम से आय बढ़ाने के प्रयासों को भी साझा किया।इस दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।


No comments