छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व धमतरी विधानसभा क्षे...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व धमतरी विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रगौरव की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा आमदी एवं भोथली मंडल के अंतर्गत ग्राम खरतुली, परसतराई एवं बोंड़रा में आयोजित इस यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू प्रमुख रूप से शामिल हुईं।तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा से पूरा ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान श्रीमती रंजना साहू ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी पढ़ाई, अध्यापन व्यवस्था, शैक्षणिक सुविधाओं एवं विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व को लेकर चर्चा करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
श्रीमती साहू ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, वीरता, त्याग, एकता और अखंडता का प्रतीक है। देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम महान वीरों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का संकल्प लेते हैं।उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होना आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और वीर सेनानियों के संघर्ष से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
ग्राम खरतुली, परसतराई एवं बोंड़रा में निकली तिरंगा यात्रा में ग्रामीणों, भाजपा कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आयोजित इस यात्रा ने वीर शहीदों के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रदेश महिला मोर्चा मंत्री बिथिका विश्वास, नगर निगम सभापति श्रीमती कौशिल्या देवांगन, भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, भोथली मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल, जनपद उपाध्यक्ष केशव साहू, नगर पंचायत आमदी अध्यक्ष ज्योति साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, रितिका यादव, अनिल तिवारी, प्रियंका सिंहा, पूर्णिमा बनपेला, आनंद मेश्राम, जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी भूमेश साहू, जनपद सदस्य अमन साहू, कीर्तन मीनपाल, चंद्रकिरण साहू, दाऊलाल चंद्राकर, सोनाराम साहू, देवेश साहू, हेमंत साहू, जितेंद्र पटेल, रोहित साहू, तरुण साहू, व्यास नारायण साहू, किशोर साहू, लालचंद साहू, हंसराज साहू, हुलास साहू, रीता बंजारे, डाली सोनी, उमेश यादव, शुभम जायसवाल, देवनारायण साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


No comments