वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कुरूद में ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- लोकतंत्र की रक्षा, संविधान के सम्मान और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वावधान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय धरना-प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा की मांग उठाई।कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के अध्यक्ष महिम शुक्ला ने किया। इस दौरान कांग्रेस भवन कुरूद से बाइक रैली निकाली गई, जो कारगिल चौक पहुंची। यहां से कांग्रेसजनों ने पदयात्रा करते हुए एसडीएम कार्यालय तक मार्च किया। एसडीएम कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।


लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का उठाया मुद्दा


प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक के मत का सम्मान होना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए संविधान की मूल भावना के अनुरूप चुनाव व्यवस्था का संचालन आवश्यक है।कांग्रेसजनों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से मताधिकार, संवैधानिक अधिकारों और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती से जुड़े मुद्दों को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और उसकी आवाज को सम्मान मिलना चाहिए। मताधिकार की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता और जनभागीदारी जरूरी है।


बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद


कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व विधायक लेख राम साहू, पूर्व उपाध्यक्ष अजजा आयोग सुश्री राजकुमारी दीवान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद अध्यक्ष महिम शुक्ला, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, प्रमोद साहू, जिला ओबीसी अध्यक्ष लकेश्वर साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, नगर पालिका पार्षद रजत चंद्राकर एवं उत्तम साहू, जिला सचिव मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद रोशन जांगड़े, राघवेंद्र सोनी, उमेश साहू, पप्पू राजपूत, बसंत साहू, हेमंत नवरंगे, तूकेश साहू, रवि शर्मा, योगेश साहू, यश चंद्राकर, गुरुदेव महिपाल, तारेंद्र साहू, पिंकी ध्रुव, रुद्रनाथ साहू, रोशन चंद्राकर, दुष्यंत ढीढी एवं लच्छू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top