छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:- विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों में लम्बी अनुपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची विकासखण्ड स्रोत समन्वय...
मुकेश कश्यप@कुरुद:- विकासखण्ड के विभिन्न स्कूलों में लम्बी अनुपस्थिति वाले विद्यार्थियों की सूची विकासखण्ड स्रोत समन्वयक द्वारा मांगी गयी है। जिसमे लम्बी अनुपस्थिति वाले बच्चो के पालकों से सतत सम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में लगातार जनप्रतिनिधियों के सहयोग मिल रहा है। आज संजय नगर नहर के पास इस अभियान को चलाया गया जहां से 15 बच्चो की सूची प्राप्त हुई थी जो लगातार अनुपस्थित थे इन बच्चो के पालकों से सम्पर्क करने पार्षद मनीष साहू एल्डरमेन मनोज राजकुमार अग्रवाल पार्षद बसन्त साहू संतोष प्रजापति, लव चन्द्राकर विकासखण्ड स्रोत समन्वयक राजेश पाण्डेय शिक्षक भावेश चन्द्रवँशी तथा स्थानीय नागरिको का भी सहयोग मिल रहा है।
नागरिको के सहयोग शुरू इस सम्पर्क अभियान को नगर के विभिन्न जगहों में चलाया गया जिसमें नगर के अटल आवास,चण्डी पारा,शांति नगर के बच्चे जो विद्यालयों में पंजीकृत तो है लेकिन लंबे समय से विद्यालय नही जा रहे है ऐसे बच्चो के पालकों से चर्चा कर बच्चो को स्कूल भेजे जाने हेतु प्रोत्साहित किया।




No comments