Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नवीन प्रतिष्ठान धमतरी चौपाटी का रंजना साहू एवं किरण बघेल ने किया शुभारंभ

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- ग्राम रूद्री निवासी युवा उद्यमी श्री मुकेश यादव के नवीन प्रतिष्ठान “धमतरी चौपाटी” का शुभारंभ जनपद पंचायत धमत...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- ग्राम रूद्री निवासी युवा उद्यमी श्री मुकेश यादव के नवीन प्रतिष्ठान “धमतरी चौपाटी” का शुभारंभ जनपद पंचायत धमतरी के समीप विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू तथा भाजपा धमतरी जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल उपस्थित रहीं। श्रीमती रंजना साहू ने नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर श्री मुकेश यादव एवं उनके परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उद्यमियों का आगे आकर स्वरोजगार एवं व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य करना क्षेत्र के आर्थिक विकास का सकारात्मक संकेत है, ऐसे नए प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी सृजित करते हैं। 

    भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती किरण बघेल ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में स्थानीय उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता एवं निरंतर प्रगति की कामना करते हुए कहा कि व्यवसाय में गुणवत्ता, सेवा एवं ग्राहकों का विश्वास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। शुभारंभ अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रतिष्ठान में व्यवसाय की उन्नति एवं समृद्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में वरिष्ठजन, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आए हुए सभी अतिथियों का मुकेश यादव एवं उनके परिवार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

No comments