छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- वैश्विक महामारी कि इस दौर में अगर कोई कर्मचारी अपना शत प्रतिशत सेवा दिये है तो वो है स्वास्थ्य विभाग के आधार...
धमतरी:- वैश्विक महामारी कि इस दौर में अगर कोई कर्मचारी अपना शत प्रतिशत सेवा दिये है तो वो है स्वास्थ्य विभाग के आधार स्तम्भ कहे जाने वाले स्वास्थ्य संयोजक है। जब कोरोना के समय सभी लोग घर पर थे तब यही कर्मचारी लोग घर घर जाकर अपनी सेवाये दे रहे थे। कोरोनटाईन करने से लेकर ट्रेसिंग करना, जांच करना और तो और मुक्ति धाम मे यही कर्मचारी सहयोग किये है। जब कोविड का टीकाकरण प्रांरभ हुआ तो इन्ही कर्मचारी को सबसे पहले टीकाकृत कर टीका करण करने का जिम्मा सौंपा गया। जिसके साथ राज्य शासन गाईडलाईन जारी कर प्रोत्साहन राशि देने का आदेश प्रदान किया। टीकाकरण कार्य पुरे जोरो पर चला और लगभग 95 प्रतिशत से ज्यादा लोगो का पुरे जिला मे टीकाकृत किया गया।
मगर जो कर्मचारी अपना अवकाश और परिवार को छोड़कर अपने प्राणों कि परवाह न करते हुए कार्य किये आज वो अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लापरवाही के कारण आज तक इन कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि नही दिया गया है। जिससे पुरे कर्मचारी आक्रोशित है। और कर्मचारियों के मन मे डर है कि उनके हक के पैसा कोई और तो नही खा गया करके।।
कोविड टीकाकरण मे भोजन के प्रति सेशन 500 रूपये वेरी फायर या पोर्टल मे एन्ट्री करने के लिए 500 रूपये लाजिस्टिक, मोबेलाईजर ,और अन्य समाग्री सहित प्रति सेशन 1500रूपये तक कि राशि प्रदान करना था। मगर आज पर्यन्त कर्मचारियों मे राशि वितरण नही हुआ। जो कर्मचारियों के साथ अन्यान्य हुआ है। और इसी के चलते आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का घेराव किया गया। घेराव मे जिला प्रवक्ता हरीशंकर साहू ने बताया कि अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है, कर्मचारियों कि अधिकार क प्रोत्साहन राशि क्यों नही दे रहे है ये जांच क विषय है। क्योकि यहां जवाब स्पष्ट नही है आर टी आई के जवाब मे दस्तावेज़ जल जाने क हवाला दिया है जो कही न कही अधिकारियों कि कालाबजारी को दर्शाती है। समस्त स्वास्थ्य संयोजक के हक पैसा यथाशिघ्र प्रदान किया जाये। पुर्व प्रांताध्यक्ष मुकेश कुमार साहू ने बताया कि ये राज्य शासन के बदनाम करने कि साजिश रची जा रही ,माननीय मुख्यमंत्री जी के छवी को धुमिल करने का साजिस हो रहा है। राज्य शासन के स्पष्ट गाईड लाईन और आदेश होने के बावजूद आज तक भुगतान न होना अधिकारियों को शंका के नजरों देखना लाजमी है। जिलाध्यक्ष रमशीला साहू ने बताया किया कर्मचारी क पैसा समय पर न देना कर्मचारियों के पेट मे लात मारने के बराबर है। अपने जान जोखिम मे डालकर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ हम अन्याय बर्दाश्त नही करेगें।
आज से काम नही बना तो हम उग्र आन्दोलन कि शंखनाद करेगें, और जो भी दोषी है उस पर कड़ी कार्यवाही कि मांग करेंगे। धरना स्थल मे सैकडों कि संख्या मे कर्मचारियों मौजुद हुए और अपनी मांगो को रखें।
संपादक
प्रदीप गंजीर (छ.ग)
माें 9425230709


No comments