15दिवस के अंदर कार्यवाही नही होने पर, अनिश्चित काल हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- नगर पंचायत कुरूद द्वारा प्रशासनिक कार्य में लापरवाही बरतने के विरोध में पुराना बस स्टैंड निवासी दिलीप जादवानी अपने पूरे परिवार सहित नगर पंचायत के सामने बने पोर्च में एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे थे। नगर पंचायत सीएमओ की समझाइश व नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन देने के बाद दिलीप जादवानी व उनके परिवार सभी लोग भूख हड़ताल को समाप्त किया। दिलीप जादवानी का कहना था उनके पड़ोसी द्वारा अपने मकान का निर्माण करते समय नगर पंचायत कुरूद के नियम शर्त को ताक में रखकर मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। आज बिना एनओसी के तालाब जाने व अपने घर के सामने आम रास्ता में 3 फुट से ऊपर छज्जा निकाले जाने से उनके घर में पानी आ रहा है और गली ढक गया है।

यह आम रास्ता तालाब पार को जोड़ता है छज्जा निकाले जाने से आम रास्ता भी ढक गया है उनके पड़ोसी द्वारा इस मकान के निर्माण के समय नगर पंचायत कुरूद में कई बार उपरोक्त के संबंध में नगर पंचायत जाकर शिकायत किया। उसके बाद भी कार्यवाही नहीं होने से दुखी होकर उपरोक्त संबंध को लेकर दिलीप जादवानी, जीया जादवानी ,रूपाली नोतवानी, गणेश नोतवानी, प्रियांशु नोतवानी, शिवांगी जादवानी, 9वर्ष ,श्रेयांश जादवानी डेढ़ वर्ष, दो नन्हे बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़ताल को 15दिवस के अंदर कार्यवाही होने का आश्वासन देने के बाद समाप्त किया कार्यवाही नहीं होने पर पुनः अनिश्चित काल हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top