Kurud: शिवसेना जिला अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी हुए "आप में शामिल

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- आज शिवसेना जिला अध्यक्ष विनोद सचदेव समेत अन्य पदाधिकारीयों कार्यकताओं को आम आदमी पार्टी के कुरुद स्थित कार्यालय में आप प्रदेश संयुक्त सचिव व प्रदेश प्रवक्ता तेजेन्द्र तोड़ेकर ने टोपी पहनाकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलायी, तेजेन्द्र ने बताया कि दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यो से प्रभावित होकर पार्टी से लोग लगातार जुड़ रहे है इसी क्रम में आज शिवसेना जिला अध्यक्ष समेत जिला उपाध्यक्ष निधिकान्त पाठक, श्रवण पटेल नगर सचिव कुरुद, धीरज निर्मलकर ग्रामीण अध्यक्ष उमरदा, रामलाल कंवर, महेंद्र नगारची, देवेंद्र सेन, महेश पटेल, व दुधवारा से भगत गायकवाड़ ने आप की सदस्यता ली आम आदमी पार्टी का कारवां लगातार बढ़ रहा है हम निश्चित ही छत्तीसगढ़ को नया निकल्प देंगे।

विनोद सचदेवा ने कहा कि मैं दिल्ली पंजाब में आम आदमी पार्टी के कार्यों से प्रभावित हु साथ ही जो छत्तीसगढ़ के लिए केजरीवाल ने गारंटी दी है उससे मै काफी प्रभावित हुआ हूँ आगामी समय में मैं संगठन मजबूत करने का काम करूंगा।

आज के कार्यक्रम में तेजेन्द्र तोड़ेकर प्रदेश संयुक्त सचिव, जिला सचिव पुरुषोत्तम चन्द्राकर, सर्कल प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिन्हा, आनंद कुर्रे उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top