धार्मिक अनुष्ठानों में युवाओं को सहभागिता देने करें प्रोत्साहित - रंजना साहू

Pradeep Ganjeer
0



छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- धर्म की धरा में निरंतर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हो रहे हैं इन धार्मिक अनुष्ठानों में युवाओं को आगे आने प्रोत्साहित करने की महिती आवश्यकता है, क्योंकि निरंतर युवा पीढ़ी नशे के गिरफ्त की ओर जा रही है इसी कारण युवाओं को धर्म-कर्म के क्षेत्र में आना अति आवश्यक है हमारी सनातन धर्म परंपरा संस्कृति को बचाने के लिए युवा वर्ग ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने गोकुलपुर वार्ड एवं शांति कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने के उपरांत श्रोता जनों से कहीं। 

        श्रीमती साहू ने सर्वप्रथम व्यास पीठ का आशीर्वाद लेते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना किए एवं उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा धार्मिक इतिहासों का प्रतिबिंब है भगवान श्री राम के

ननिहाल है इसलिए हमें सदैव धार्मिक आयोजन करते रहना चाहिए। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मोक्ष का मार्ग है व्याह पर विराजमान महाराज जी के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का बखान करते हुए हमें कथा सुनने का सौभाग्य दे रहे हैं। 

         पूर्व महापौर श्रीमती अर्चना चौबे ने कहा कि शांति का अनुपम मार्ग धार्मिक कार्य हैं, श्रीमद्भागवत पुराण कथा रसपान करना परम सौभाग्य से मिलता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, महामंत्री निलेश लुनिया, अखिलेश सोनकर, मुकेश शर्मा, सरोज देवांगन, सीमा चौबे अनिता यादव सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top