Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

30अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव...कुरुद तहसील ब्राह्मण समाज तैयारी में जुटे

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- तहसील ब्राह्मण समाज कुरुद की बैठक काली मंदिर प्रांगण कुरुद में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में 30 अप्रैल को भगव...



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- तहसील ब्राह्मण समाज कुरुद की बैठक काली मंदिर प्रांगण कुरुद में शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में 30 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जी की भव्य जन्मोत्सव मानने का निर्णय समाज जनो ने लिया है। बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दे पर विचार किया गया, विशेष रूप से आगामी 30अप्रैल को चंडी मंदिर कुरुद के समीपस्थ जलेश्वर महादेव मंदिर में प्रातः 8:30 बजे भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। कुरुद तहसील के सभी गांवों के ब्राह्मण समाज को सपरिवार उपस्थिति की अपील किए है। इस अवसर पर अध्यक्ष कमलेश प्रसाद तिवारी, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष देवकांत द्विवेदी, जिला प्रतिनिधि जगजीवन मिश्रा, हेग्रीव प्रसाद शर्मा, राजू शर्मा, महेश प्रसाद शर्मा, श्याम बाजपेई,आशीष शर्मा, महिम शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, सागर तिवारी, विकाश शर्मा, शरद पंडा, राघवेंद्र शुक्ला,आनंदमणी झा, सौरभ शर्मा, सहित समाज जन उपस्थित रहे।


No comments