Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

नागपंचमी पर्व पर बठेना में हुआ रुद्राभिषेक व भव्य धार्मिक आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- बठेना वार्ड मंगलवार को नागपंचमी के पावन पर्व पर बठेना वार्ड में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। देवी भूमिका ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- बठेना वार्ड मंगलवार को नागपंचमी के पावन पर्व पर बठेना वार्ड में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। देवी भूमिका जी की विशेष उपस्थिति में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ नागपंचमी महोत्सव मनाया गया, जिसमें वार्डवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में 40 परिवारों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया, जो पंडित त्रिभुवन महाराज जी के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। इसके पश्चात देवी भूमिका जी ने शिव भजनों की प्रस्तुति देकर भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने बताया कि नागपंचमी केवल एक हिन्दू पर्व नहीं, बल्कि यह प्रकृति संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम भाव का प्रतीक है।

देवी भूमिका ने कहा कि इस दिन नागदेवता के साथ शिवजी की पूजा करने से कालसर्प दोष, सर्पदंश भय एवं जीवन की बाधाएं दूर होती हैं। दूध अर्पण करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महोत्सव में देवी भूमिका सेवा एवं शिक्षण संस्थान, समस्त वार्डवासी और वार्ड पार्षद जी का विशेष सहयोग रहा। अंत में श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण ढंग से शीतला मंदिर तालाब में विसर्जन किया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

No comments