Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद कांग्रेसियों ने बाबा साहेब को किया नमन, व राष्ट्रपति सम्मानित बसंत साहू को दी बधाई

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरूद:- भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस भवन म...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरूद:- भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर महान विचारक, दार्शनिक, राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक थे, जिनकी संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्वभर में प्रशंसनीय है, लेकिन वर्तमान में केंद्र सरकार द्वारा संविधान की अवहेलना चिंताजनक है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब जैसी महान विभूतियाँ सदियों में जन्म लेती हैं। उनके आदर्श, प्रेरणा और त्याग से ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी डॉ. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

      इसके बाद कांग्रेसजनों ने विगत दिनों महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित दिव्यांग महान चित्रकार व सुप्रसिद्ध कलाकार बसंत साहू के निवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया, मिठाई खिलाई और शुभकामनाएँ दीं। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि चित्रकार बसंत साहू न केवल कुरूद, बल्कि पूरे प्रदेश और देश का गौरव हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश्रर साहू, पूर्व प्रदेश सेवाड़ल संयोजक रवि शर्मा, पार्षद मनीष साहू, पूर्व एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद राघवेन्द्र सोनी, चुम्मन दीवान, शत्रुघन साहू, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री लव चन्द्राकर, संतोष प्रजापति, अशोक साहू, उमेश साहू, जितेन्द्र साहू, पप्पू शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

No comments