Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएगी कलश यात्रा - रंजना डीपेंद्र साहू

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत आयोजित प्रदेश स्तरीय कलश वंदन वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ कलश यात्रा वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर काशी से लाई गई पावन माटी से युक्त कलशों का विधिवत पूजन एवं वंदन किया गया। यह कलश यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में भ्रमण कर संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता, प्रेम, सामाजिक सद्भाव और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएगी। अभियान का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा संत रविदास जी के विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ना है। 

               कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी एवं मंचस्थ संतों का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने इस विषय पर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को एक सूत्र में जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का व्यापक जनआंदोलन है। काशी की पावन माटी से निकली यह कलश यात्रा पूरे प्रदेश में सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर जाएगी तथा प्रत्येक नागरिक को संत रविदास जी के आदर्शों से जोड़ने का कार्य करेगी। 

        श्रीमती साहू ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव संतों, महापुरुषों एवं समाज सुधारकों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रही है, गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर ही समरस, समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प साकार किया जा सकता है। इस कार्यक्रम में धमतरी जिले से रंजना साहू के अलावा कलश लेने पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला महामंत्री राकेश साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन, अकबर मरकाम, विजय यदू, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष धनेश बंजारे, मोहन पुजारी, जिला भाजपा मंत्री हेमंत चंद्राकर, शुभम यदु, पुरण घृतलहरे, सुनील गायकवाड़ पहुंचे।


No comments