Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शराब बिक्री बंद, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  धमतरी:- राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

धमतरी:- राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान प्रदेश में सभी प्रकार की देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों सहित रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब आदि में शराब की बिक्री एवं परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।शासन के निर्देशानुसार शुष्क दिवस के दौरान मदिरा की सभी संबंधित फुटकर दुकानें बंद रखी जाएंगी। इसके साथ ही किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, क्लब अथवा अन्य प्रतिष्ठान या व्यक्ति को मदिरा बेचने अथवा परोसने की अनुमति नहीं होगी। गैर-मालिकाना क्लबों, रेस्टोरेंट, स्टार होटलों तथा अन्य स्थानों पर भी शराब बिक्री एवं परोसने पर रोक रहेगी। वहीं मदिरा के व्यक्तिगत भंडारण तथा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब के भंडारण पर सख्ती से रोक लगाते हुए जब्ती की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

           शासन ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला, संभागीय उड़नदस्ता एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्ता को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जांच दल गठित कर अवैध मदिरा के संभावित ठिकानों एवं वाहनों की जांच की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।शासन ने संबंधित अधिकारियों को शुष्क दिवस के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।


No comments