छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - कमरछठ के पावन अवसर पर बिजली ऑफिस धमतरी के पास स्थित मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में व्रती मातृ शक्तियों द्वारा स...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- कमरछठ के पावन अवसर पर बिजली ऑफिस धमतरी के पास स्थित मां दुर्गा एवं शिव मंदिर में व्रती मातृ शक्तियों द्वारा सामूहिक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उन्होंने व्रती मातृ शक्तियों के साथ विधि-विधान पूर्वक भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कमरछठ पर्व माताओं के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का पर्व माना जाता है। इस अवसर पर माताएं अपनी संतानों की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर व्रत रखती हैं और भगवान शिव-पार्वती तथा माता दुर्गा की आराधना करती हैं। मंदिर परिसर में भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में व्रती मातृ शक्तियों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि कमरछठ पर्व मातृत्व की ममता, त्याग और संतान के प्रति मां के समर्पण का प्रतीक है। हमारी सनातन परंपरा में ऐसे पर्व परिवार और समाज को संस्कार, श्रद्धा एवं आपसी एकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। मातृ शक्तियों की आस्था और तपस्या परिवार की खुशहाली का आधार है।उन्होंने भगवान शिव-पार्वती एवं माता दुर्गा से सभी संतानों के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि सभी माताओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों और उनके बच्चों का जीवन स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय हो।कार्यक्रम में उपस्थित मातृ शक्तियों ने सामूहिक पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और एक-दूसरे को कमर छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।


No comments