खेलो से मिलती है साकारात्मक ऊर्जा व अनुशासन- तेजेंद्र तोड़ेकर

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

 धमतरी  l कुरूद चारमुड़िया में 3 मार्च से शुरू टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच आज स्टार इलेवन चरमुड़िया व कुरुद की टीम के मध्य खेला गया जिसमें कुरुद की टीम में एक एकतरफा मुकाबले में चरमुड़िया को हराकर जीत हासिल की व ट्राफी व 11111 रुपये के इनाम अपने नाम किया

 उपविजेता स्टार इलेवन चरमुड़िया रही आयोजक समिति द्वारा 5555 का द्वितीय पुरुस्कार रखा गया था की इससे पूर्व टूर्नामेंट के फाइनल मैच में उपस्थित अतिथिआम आदमी पार्टी के नेता तेजेंद्र तोड़ेकर ने किया खिलाड़ियों का सम्मान कर पिच पर टॉस कराकर मैच की शुरुआत की और कहा की खेल से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है साथ ही जीवन में अनुशाषित रहना हम खेल से ही सीखते है, 

आप खूब खेले खूब तरक्की करें लेकिन इस बात का भी ध्यान रखे कि आपके परिवार व आपके समाज के लिए जो जिम्मेदारी आपके ऊपर है उसे पूरी शिद्दत ईमानदारी से निर्वहन करें हम आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है साथ ही चरमुड़िया के युवाओं को आगामी वर्षो में भी इस तरह के आयोजन करने की बात की और कहा कि कई सालों बाद गांव में इस तरह के आयोजन से वे बेहद खुश है 



इसके लिए आयोजक समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है फाइनल मैच भारी दर्शकों के बीच हुआ , दर्शकों में खिलाड़ियों का खूब हौसला अफजाई किया मैच देखने भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे

 आयोजक समिति के अध्यक्ष हितेश जांगड़े, उपाध्यक्ष भूपेंद्र भारती, सचिव योगेंद्र अनेश्वरी, कुबेर, संजू, हिमांशु, प्रितेश, विक्की , प्रमोद, ओमप्रकाश मिश्री लाल, वीरेंद्र, धनेंद्र ,नवीन , नीलेश मनीष ने प्रमुख रूप से प्रतियोगिता का आयोजन किया था ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top