Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मेघा धान खरीदी केंद्र में किसानों पर मनमानी, प्रबंधक वीरचंद साहू और प्राधिकृत संतोष सोनी पर गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  मेघा (मगरलोड):-  जिले के मेघा धान खरीदी केंद्र में सहकारी समिति प्रबंधक वीरचंद साहू और प्राधिकृत अधिकारी संतोष सोनी पर...

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

मेघा (मगरलोड):- जिले के मेघा धान खरीदी केंद्र में सहकारी समिति प्रबंधक वीरचंद साहू और प्राधिकृत अधिकारी संतोष सोनी पर किसानों को तय मानक से अधिक धान देने के लिए मजबूर करने और मनमानी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। किसानों का कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद केंद्र पर मनमानी का सिलसिला जारी है। धान खरीदी के नियम के अनुसार प्रति बोरी 40 किलो 650 ग्राम धान होना चाहिए, लेकिन किसानों का आरोप है कि उन्हें 40 किलो 890 ग्राम तक धान देना पड़ रहा है। इससे हर बोरी पर 200 से 300 ग्राम अतिरिक्त नुकसान हो रहा है। कई किसान तो इसे "खुला लूट" तक बता रहे हैं। 

       हमारे द्वारा जब प्राधिकृत संतोष सोनी से इस मामले में सवाल किया गया, तो उन्होंने इंकार करते हुए कहा कि गाइडलाइन के आधार पर धान खरीदी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि थोड़ी कम-ज्यादा मात्रा सामान्य है और प्रति बोरी लगभग 200–300 ग्राम का अंतर स्वीकार्य है। जब उनसे पूछा गया कि यह अतिरिक्त तौल किसके लिए लिया जा रहा है, तो उन्होंने कहा कि यह "सुखद" के लिए है। हमने कहा ...मउच्छर मशीन किस लिए? गोलमल जवाब?

दो बार क्लिक करे 👇👇👇

        किसानों ने बताया कि बुधवार को धान बेचने आए किसानों के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई गई और कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें केंद्र पर "कांग्रेसी" कह कर भेदभाव का सामना करना पड़ा। इससे सवाल उठता है कि क्या किसी किसान को राजनीतिक पहचान के आधार पर भेदभाव का सामना करना पड़ेगा।सोसायटी केंद्र पर आ रही इस मनमानी से किसानों में भारी असंतोष  देखा जा रहा है। किसानों का आर्थिक नुकसान और बढ़ता रहेगा। स्थानीय स्तर पर इसे लेकर किसी प्रकार की निगरानी या सुधारात्मक कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

No comments