55 वर्षीय वृद्ध रेप मामले में गिरफ्तार, मासूम बच्ची के साथ किया था हैवानियत

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कोरिया । जिले में 4 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया है. मासूम बच्ची से दरिंदगी के आरोप में चिरमिरी पुलिस ने कार्रवाई की है. दरअसल, चिरमिरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी ।

बच्ची की मां के मुताबिक 4 साल की बच्ची को वे अपने नानी सास के घर में छोड़कर सोसायटी चावल लेने गई थी. चावल लेकर घर वापस आई तो उसी समय उसकी लड़की खुला बदन कपड़ा को हाथ में लेकर घर आई. बच्ची की मां ने बताया कि वह सोची खेलते समय कपड़े निकाली होगी. फिर कपड़ा पहना दी ।

 इसके बाद बच्ची अपने मां को दर्द के बारे में बताई. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आरोपी गुमान सिंह को गिरफ्तार किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top