जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के कार्यवाही से शिक्षकों में भारी आक्रोश,अवकाश के लिए शिक्षकों का भी वेतन कटौती का निर्देश

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी ।  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष डॉ भूषण लाल चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू,प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि उषा साहू बी यदु ने सँयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा इन दिनों जिले के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है जो शिक्षा व्यवस्था में सुदृढ़ीकरण के लिए स्वागतेय है।

किंतु अधिकारी द्वारा मनमानी ढंग से जो शिक्षक अवकाश पर हैं या विद्यालयीन कार्य के चलते समय पर उपस्थित नहीं हैं उनके ऊपर भी बगैर किसी नोटिस या पक्ष सुने वेतन कटौती की कार्यवाही की जा रही है,यही नहीं शिक्षकों के नाम से मीडिया में अनर्गल बातें छपवाकर शिक्षकों एवम शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल किया जा रहा है जिससे जिले के शिक्षकों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।शिक्षकों के पक्ष में ग्राम पंचायत सरपंच व प्रतिनिधियों एवम शाला प्रबंधन विकास समिति के सदस्यों द्वारा लगाए गए अभ्यावेदन को भी एक सिरे से खारिज करते हुए शिक्षकों के ऊपर कार्यवाही कर डी ई ओ द्वारा उनके मनोबल को गिराया जा रहा है।

और उनके पक्ष को बेबुनियाद बताकर पंचायती राज व्यवस्था का मखौल उड़ाया जा रहा है।उन्होंने आगे बताया कि कोरोना काल में ग्राम पंचायत व शाला विकास समितियों द्वारा बैठक कर शाला समय निर्धारित किया गया है उस समय में शिक्षक अपनी उपस्थिति प्रदान कर रहे हैं।वहीं जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अभी तक शाला संचालन के समयावधि का स्पष्ट आदेश जारी नहीं किया गया है, इन परिस्थितियों में समिति द्वारा निर्धारित समय पर शिक्षक अपनी उपस्थिति दे रहे हैं।

उसके बावजूद उनके ऊपर डी ई ओ द्वारा कार्यवाही किये जाने का विरोध डॉ भूषण लाल चन्द्राकर देवनाथ साहू शैलेन्द्र पारीक श्रीमती उषा साहू बी यदु नंदकुमार साहू गणेश प्रसाद साहू तीरथ राज अटल एन आर बघेल बलराम तारम रामदयाल साहू कैलाश प्रसाद साहू डॉ आशीष नायक खूबलाल साहू राहुल नेताम सविता छाटा मंजूषा साहू नीलकमल चन्द्राकर निशा साहू फनेन्द्र शांडिल्य शैलेन्द्र नवीन जाचक कौशल ब्लाक अध्यक्ष नगरी दिनेश साहू कुरुद गेवाराम नेताम 

धमतरी रमेश यादव मगरलोड राहुल नेताम लेखन नागरची राम प्रसाद नाग अशोक पटेल प्रमोद चन्द्राकर डोमार ध्रुव कैलाश सोन रूपेश सोनी टीकम सिन्हा ज्ञानेश्वर सिन्हा अशोक साहू वीरेंद्र साहू तोमल साहू शिवशंकर साहू लोमश साहू गुहराम निषाद धर्मराज मण्डावी किशन मण्डावी शीतल नायक दीपेंद्र साहू नारद राम साहू टिका राम सिन्हा महादेव साहू ने किया है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top