छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने नए बीईओ मोहम्मद कोया का किया स्वागत

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । कुरूद आज 3 अगस्त को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कुरुद के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नव पदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी फतेह मोहम्मद कोया से सौजन्य मुलाकात कर बुके भेंट कर सादर अभिनंदन किया गया। श्री कोया ने संघ के पदाधिकारियों से परिचय कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया ।

उन्होंने बताया कि हम सभी शिक्षा जगत से जुड़े हुए एक परिवार की तरह है और किसी भी समस्या का समाधान हम आपस मे मिल जुलकर करेंगे । शासन के आदेशों निर्देशों का पालन करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने संघ को आश्वस्त किया कि मेरे कार्यकाल में कोई भी कार्य लंबित नहीं रहेगा । 

नये बीईओ फतेह मोहम्मद कोया के स्वागत करने वालों में संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ,जिला कोषाध्यक्ष आर डी साहू ,जिला उपाध्यक्ष एन आर बघेल , ब्लॉक सचिव अशोक साहू ,उपाध्यक्ष विशेन्द्र तिवारी , टोमन लाल ध्रुव ,नान्हूराम कंवर ,धीरज दीवान ,इंद्रमण बारले, मनोज टण्डन टुकेश्वर गहिवारे ,द्विज राम सोनकर ,इन्द्रमन बारले ,टोमन लाल ध्रुव, धीरज दीवान, शेखरचंद्र ठाकुर,महेश साहू ,गोविन्द साहू एवं समस्त पदाधिकारीग उपस्थित थे ।


संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top