बच्चों को निखारने के लिए शिक्षकों ने बनाया कबाड़ में जुगाड़

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज 

धमतरी कुरूद । संकुल केन्द्र परखंदा मे संकुल स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री(टी एल एम) कबाड़ से जुगाड़ का निर्माण कर शिक्षको द्वारा प्रदर्शनी लगाया गया ,बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए शिक्षकों के द्वारा नये-नये नवाचार किया जा रहा है।

शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से बच्चों मे समझ का विकास जल्दी होता है।बच्चे आसानी से अपनी अवधारणा का समझ बनाते है। आज के परिवेश मे कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सीखने के लिए टी एल एम का नितांत आवश्यक है। बच्चे स्वयं टी एल एम के माध्यम से गतिविधी करते है।अर्थात् सीखने का मौका उसे मिलता है।और बड़े आनंद के साथ गतिविधी करते है।जब स्वयं उस कार्य को करेंगे,तो समझ के सीखते है।

 संकुल केन्द्र के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ के शिक्षको ने अनेक प्रकार के रोचक टी एल एम का निर्माण "कबाड़ से जुगाड़" करके बेहतर प्रदर्शन किया,जो तारीफ के काबिल है।

निर्णायक समिति - श्री रविन्द्र कुमार साहू व्याख्याता HSS परखंदा, प्रभा यादव मा शा उमरदा, श्री नकुल राम साहू प्रा.शा. नवागांव(उ) रहे ।

 इस बेहतर कार्य संपादन मे संकुल समन्वयक श्री टोमन लाल ध्रुव एवं संकुल के मेहनती शिक्षक-शिक्षिकाओ का विशेष योगदान रहा।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top