छत्तीसगढ़: अंधकार में बच्चों का भविष्य, पढ़ने की बजाए कर रहे स्कूल के शौचालयों की सफाई …

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

सरगुजा । लुण्ड्रा विकासखंड के प्राथमिक शाला नउवापारा पुरकेला से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद साफ दिखाई दे रहा है कि इस स्कूल के बच्चों का भविष्य कितने अंधेरे में हैं. बच्चे स्कूल में पढ़ाई करने की बजाए स्कूल परिसर की सफाई कर रहे हैं ।

इसके अलावा बच्चे वीडियों में स्कूल के शौचालय की तक सफाई करते नजर आ रहे हैं. बच्चों से यह काम शिक्षकों के द्वारा ही कराया जा रहा है. हेडमास्टर के सामने बच्चे स्कूल की सफाई कर रहे हैं, लेकिन इसको देखने वाला और सुनने वाला कोई नहीं है ।

दरअसल यह वीडियो अंबिकापुर के कुछ वाट्सएप ग्रुप में वायरल हुआ. जिसके बाद इस पर कुछ लोगों ने संज्ञान लिया. गांव के ही एक युवक ने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया ।

जब इस मामले में स्कूल के हेडमास्टर विजय कुमार से पूछा गया तो उनका कहना था कि बच्चे खुद-ब-खुद ही स्कूल परिसर की साफ सफाई करते हैं ।

इस मामले में कलेक्टर संजीव कुमार झा से पूछने पर उन्होने कहा कि इस मामले की जांच जिला शिक्षा अधिकारी को कहकर कराई जाएगी और संबंधित पर उचित कार्रवाई भी की जाएगी ।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top