छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार ग्राम भोयना स्थित झिरिया साहू समाज भवन में भाजपा गंगरेल मंडल की मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के तहत किया गया, जिसमें मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में श्री डेनिश चंद्राकर उपस्थित रहे। वहीं सहवक्ता श्री हेमंत चंद्राकर तथा मंडल सह-प्रभारी अविनाश दुबे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मोनिका देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन, महामंत्री चंद्रहास जैन, जनपद सदस्य श्रीमती जयंती ध्रुव एवं श्रीमती उर्वशी ध्रुव, उमेद्र सिन्हा सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला में अभियान को लेकर संगठनात्मक चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता और संगठन की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने पर बल दिया।


