छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज धमतरी । कुरूद आज़ सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद का आम बैठक सतनाम भवन डिपो गार्डन रोड कुरुद में आहुत की गई...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
धमतरी । कुरूद आज़ सतनामी शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ कुरुद का आम बैठक सतनाम भवन डिपो गार्डन रोड कुरुद में आहुत की गई । संघ का कार्यकाल 2वर्ष पूर्ण होने पर संघ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से एन आर बघेल को ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर आसीन किया गया । कोषाध्यक्ष के पद पर मनहरण बघेल तथा सचिव लक्ष्मीनाथ कौर चुने गए । नव नियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित सदस्यों के द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया गया।
संघ के आगामी बैठक में महिला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन और विस्तार किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित संरक्षक राजकुमार रात्रे, मनोज टंडन, प्रवक्ता प्रो एच एन टंडन, एम एल मोहबे ,नंदकुमार टंडन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लीलाराम कुर्रे,फालेश्वर कुर्रे, नहुष कुमार कुर्रे, चंद्रकुमार बंजारे ,उत्तरा कोसरिया, प्रवीण देशलहरे, इंद्रजीत बंजारे, गोविन्द गायकवाड़,टुमेन्द्र कोशले , राजकुमार टंडन, आनंद बंजारे, लेखराज लहरे मानसिंह बंजारे आदि समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी है।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो. 9425230709

No comments