राजपरिवार विवाद में देवव्रत सिंह की पत्नी पदमा को मिला CM भूपेश का साथ किए फोन...

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। खैरागढ़ राजपरिवार विवाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह की पहली पत्नी रानी पद्मावती से फोन पर बात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि देवव्रत उनके बेहद प्रिय रहे हैं। भले ही वे दूसरी पार्टी से विधायक रहे। लेकिन, वे रेगुलर मेरे सम्पर्क में थे। मुख्यमंत्री ने पद्मावती को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं। कभी कोई दिक्कत हो तो वे उनसे संपर्क कर सकती हैं। ज्ञातव्य है, रानी पदमा के बेटे को पिता की गद्दी मिली है।

मुख्यमंत्री ने पदमा सिंह से कहा उनके परिवार के विधिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने पदमा सिंह से बच्चों का कुशलक्षेम भी पूछा।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि स्व. देवव्रत सिंह जी से शुरू से उनके आत्मीय संबंध रहे हैं। उन्होंने पदमा सिंह को विश्वास दिलाया कि उनके परिवार के विधिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे एवं उनके हनन हेतु कोई भी व्यक्ति अनावश्यक दबाव नहीं बना सकता।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी संवेदनाएं हमेशा उनके परिवार के साथ हैं और वो व्यक्तिगत रूप में हर परिस्थिति में उनके परिवार के साथ खड़े हैं ।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top