Chhattisgarh: अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। मौसम साफ होते ही प्रदेश में हवा की दिशा बदली है। जिसके बाद आज कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कहीं-कहीं कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। इंदौर में सीवियर कोल्ड डे बना हुआ है।

मौसम विभाग की माने तो 

छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। दरअसल बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं। बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी आई है। वहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद है। 28 जनवरी के बाद ठंड का प्रभाव कम होने के आसार है।

जनवरी तक रहेगा सर्द मौसम

मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और ठंड से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इंदौर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड लौटी है। आज भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं कल तक ठंड से राहत मिलने के आसार है ।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top