रायपुर,24 फरवरी 2022। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा द्वारा प्रदेश स्तर पर बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूती दी जा रही है। जिसके लिए दिल्ली से छत्तीसगढ़ में पूरी टीम आने वाली है। इसी के मद्देनजर आज रायपुर जिला की बैठक राजकुमार कॉलेज स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में रायपुर जिला संगठन को लेकर एवं प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान को गति देने के लिए दिल्ली से केंद्रीय पर्यवेक्षक सौरभ झा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला अध्यक्ष कमल नायक और जिला सचिव एकांत अग्रवाल ने किया। सभी साथियों ने प्रदेश स्तरीय सदस्यता अभियान को गति देने में अपनी सहमति प्रदान की एवं रायपुर जिला संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए एक सुर में सुझाव दिया। बैठक में मुन्ना बिसेन, एम एम हैदरी,पवन सक्सेना, डीके मखीजा, तेजेंद्र तोड़कर, संतोष दुबे, मुकेश देवांगन, नौशाद अली, हयात खान, कलावती मार्को ,योगेंद्र सेन, संजय गुप्ता ,सुजत गौतम ,रघुनाथ यादव, बनर्जी दादा, शीत चंद्राकर ,डागेश्वर भारती, मकसूद खान, जितेंद्र शुक्ला शेख कासम, संदीप नापित,पुरुषोत्तम,कौर मैडम ,बलवंत,नंदन सिह,रेवा राम,सागर क्षीरसागर आदि उपस्थित रहे।
आप की सदस्यता अभियान में तेजी,प्रदेश स्तरीय विस्तार हेतु जल्द आएगी दिल्ली से टीम*l
February 24, 2022
0
Share to other apps
