*आस्था या अंधविश्वास : छत्तीसगढ़ में यहाँ दूध पी रहे महादेव के नंदी!, मूर्ति के मुंह से चम्मच लगाते ही हो जाती है खाली*

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अंबिकापुर। यूं तो ईश्वर के चमत्कारों को लेकर कई किस्से सामने आते रहे हैं। अंबिकापुर में भी कुछ ऐसा ही चमत्कार देखने को मिला। मामला शहर के गांधीनगर स्थित गौरी शंकर मंदिर का है। भक्तों का दावा है कि मंदिर में शिवलिंग के समक्ष बैठे नंदी भक्तों के हाथों दूध पी रहे है। जैसी ही यह जानकारी आग की तरह इलाके में फैली तो अन्य भक्तों की भीड़ भी नंदी को दूध  पिलाने के लिए मंदिर में उमड़ पड़ी।

नंदी के दूध पीने की शुरुआत रविवार को कब और कैसे हुई इसे लेकर कई प्रकार की बातें सामने आ रही है। आसपास के लोगों ने दावा किया कि नंदी ने उनके हाथों दूध पिया है। यह आस्था और धर्म से जुड़ा मामला है। इसमें दो कारण हैं एक भक्ति और दूसरा वैज्ञानिक। देखा जाए तो मूर्ति जब पुरानी हो जाती है तो उसमें छिद्र हो जाते हैं जो पानी सोखने लगता है। गौरतलब है कि इसके पूर्व भी इस तरह के मामले अंबिकापुर में सामने आ चुके है। जहां विज्ञान के आगे आस्था भारी पड़ी है।

        संपादक 

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top