कुरूद में संगठन बनाने आम आदमी पार्टी की बैठक हुआ संपन्न

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद । आम आदमी पार्टी विधानसभा कार्यकारिणी की बैठक काली माता मंदिर में संपन्न हुयी दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद आप की नजर अब छत्तीसगढ़ पर है ऐसे में पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ गयी है, कुछ दिनों पहले रायपुर में फिर बिलासपुर में आप की दमदार रैली हुयी थी आम आदमी पार्टी कुरूद के विधानसभा अध्यक्ष ललित नगारची ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व का पूरा फोकस अब छत्तीसगढ़ में है, हम इस बार प्रदेश में सरकार बनाने के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे है कुरुद विधानसभा से भी बहोत से लोगो ने पार्टी से जुड़ने के लिए काल किया है ।

आगामी सफ्ताह में कुरुद में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा जिसकी तैयारियों के लिए आज बैठक रखी गयी थी आज प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार से तंग आ चुकी है और नये विकल्प की तलाश कर रही है ऐसे में हमे सिर्फ लोगो तक पहुंचना है वर्तमान में पूरे देश मे आम आदमी पार्टी के कामो की चर्चा है बिजली, पानी, शिक्षा ,स्वास्थ्य व रोजगार जैसे मूलभूत जरूरतों

को पूरा कराने का काम आप कर रही है लोग आम आदमी पार्टी को पसंद कर रहे है ।
हमनें आज बैठक में रणनीति बनायी है पोस्टर अभियान, दीवाल लेखन व गांवों का सघन दौरा कर हम लोगो को पार्टी से जोड़ेंगे सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों मे लोगो से संपर्क उनको पार्टी की विचारधारा से अवगत कराने का लक्ष्य दिया गया है, आज के बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष चेतन साखरे, कुरूद विधानसभा अध्यक्ष ललित नगारची.चंद्रशेखर लहरे, थानेश निर्मलकर, आनंद कुर्रे, पुरषोत्तम चन्द्राकर, भूषण साहू, घनाराम, मनीष, आगेश्वर, पूरनलाल निषाद, टीकम साहू एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top