आज से तापमान में हो सकती है वृद्धि, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग से जारी सूचना के मुताबिक 26 से 28 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। 26 अप्रैल से प्रदेश में लू (ग्रीष्म लहर) जैसी स्थिति बनने की शुरुआत होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। 

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्यप्रदेश से कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में उत्तर से हवा तथा दक्षिणी क्षेत्र में दक्षिण से हवा आ रही है। 26 अप्रैल को प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। 

प्रदेश के दक्षिणी भाग में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर अंधड भी चलने की संभावना है ।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top