छत्तीसगढ़ कौशल नयूज
धमतरी:- कुरूद ब्लाक के ग्राम पंचायत परखंदा के रोजगार सहायक द्वारा केंद्र सरकार के मनरेगा योजना में भारी भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत परखंदा में रोजगार सहायक के पद पर श्याम लाल सोनकर पदस्थ है जो कि केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना महात्मा गांधी रोजगार योजना मैं हितग्राहियों की फर्जी हाजिरी लगाकर शासन और केंद्र सरकार को लाखों रुपए का चुना लगाया है। इस कृत्य में मेट सहित ग्राम पंचायत के पंच भी शामिल है जिनकी मिलीभगत से लाखों रुपए का आहरण कर भ्रष्टाचार किया है जिसकी शिकायत हितग्राही ने ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव जनपद सीओ और जिला पंचायत सीईओ के पास शिकायत किए है ।
ज्ञात हो कि यह कहानी सिर्फ इसी ग्राम पंचायत की ही नहीं परंतु पूरे प्रदेश के अधिकतर ग्राम पंचायतों की है जिसमें रोजगार सहायकों द्वारा इस तरह का कृत्य को लगातार अंजाम दिया जाता है परंतु मजेदार बात यह है कि इस कृत्य की जांच करने वाला कोई नहीं है जिसका फायदा रोजगार सहायक द्वारा भ्रष्टाचार करते हुए अपनी निजी संपत्ति बनाने में लगे हुए हैं।
संपादक
प्रदीप गंजीर रायपुर (छ.ग)
माे. 9425230709


