कहार रत्न: - मुस्कान व भूमिका ने CG बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल कर बढाया समाज का गौरव

Pradeep Ganjeer
0


 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप दुर्ग :- छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की होनकर रत्न कु.मुस्कान धूम्रकेतु पिता शशिकांत धूम्रकेतु ने बारहवीं में सरस्वती विद्या पीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शंकर नगर दुर्ग से कक्षा बारहवीं कॉमर्स संकाय में 89 प्रतिशत अंकों के साथ शानदार सफलता हासिल कर परिवार व समाज का नाम रोशन किया है।

वही शासकीय तिलक कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की होनहार छात्रा कु.भूमिका बनवासी पिता रूपचन्द्र बनवासी ने कक्षा दसवी में 82.83 प्रतिशत अंकों से उत्कृष्ट परिणाम के साथ समाज का गौरव बढ़ाया है।

           समाज की इन बेटियों ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की बोर्ड परीक्षा में अपनी कड़ी मेहनत,लगन व जज्बे के दम पर शानदार परिणाम लाकर अपने परिवार व समाज का नाम रोशन किया है।इनकी इस उपलब्धि पर इन्हें समाज के वरिष्ठ जनो, सहपाठियों , परिवार जनों सहित शुभचिंतको ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top