छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया, इस अवसर पर अतिथियों...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप कुरुद:- शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया, इस अवसर पर अतिथियों व शिक्षकों ने तिलक वंदन करते हुए बच्चों का मुंह मीठा कर उनका स्वागत किया वहीं उन्हें निःशुल्क गणवेश व किताबों का वितरण करते हुए निरन्तर विद्यालय आने व नियमित रूप से पढाई जारी रखने पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत सभापति मनीष साहू ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड 19 के कहर के थमने का बाद सही ढंग से अब स्कूल प्रारम्भ होता हुआ दिख रहा।अब सभी बच्चों को पढाई में पूरी लगनशीलता व ततपरता के जुट जाना चाहिए। आप ख़ूब पढिये और सफलता की सीढ़ियां गढ़िए।
अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू ने कहा शिक्षा ही जीवन का मूल आधार है। सभी को पढाई-लिखाई के प्रति कड़ी मेहनत व जोश के साथ आगे बढ़ना होगा,तभी सही ढंग से हम समाज मे विकास ला पाएंगे।
कार्यक्रम को अन्य अतिथियों व शिक्षको ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान श्रीराम सिन्हा, रंजवंतीन निषाद, प्रधानपाठक उत्तम लाल साहू, शिक्षक मरियम शेख , लक्ष्मीनारायण ध्रुव सहित पालक गण व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।


No comments