छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
रायपुर:- छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी आदेश में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी तथा 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) की नई पदस्थापना की गई है। यह प्रशासनिक बदलाव विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से तीन दिन पहले किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार भावना पांडेय को धमतरी जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया गया है। वहीं हरीश राठौर को कोरिया जिले का एसपी बनाया गया है।
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार:-
चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा,
त्रिलोक बंसल को बेमेतरा,
सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़,
जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम (कवर्धा),
चव्हाण किरण गंगाराम को बालोद,
योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर,
राय गौरव रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा,
उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर,
मयंक गुर्जर को सुकमा तथा संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
तबादला सूची में आईजी स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अजय कुमार यादव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया गया है। वहीं राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर तथा बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है।
सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में गति लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


