भिलाई:-उतई स्थित गर्व इंस्ट्यूट ऑफ मैनेजमैंट एण्ड टेक्नॉलजी में डॉयरेक्टर बनाने का झांसा देकर लगभग 23 लाख की ठगी करने की आरोप में धमतरी जिला के सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ दुर्ग न्यायालय ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए है.... भिलाई नगर निवासी पूर्णिमा ठाकुर ने कांग्रेस के सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ दुर्ग न्यायालय में अपने अधिवक्ता बीपी सिंह के द्वारा परिवाद दायर किया था.... जिसमें प्रथम श्रेणी न्यायाधीश अमृता दिनेश मिश्रा ने फैसला सुनाते हुए डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के खिलाफ उतई पुलिस को धारा 420 समेत अन्य धाराओं के तहत जुर्म दर्ज करने आदेश दिया है... जानकारी के मुताबिक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव विधायक बनाने के बाद भी दोहरे पद का लाभ ले रही थी...इस पूरे विषय को लेकर जब श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव से बातचीत करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नही उठाया।
राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त कांग्रेस विधायिका ऊपर लगे लाखों रुपये के धोखाधड़ी का आरोप.... कोर्ट ने दिया एफआईआर करने के आदेश.
July 28, 2022
0
Share to other apps

