बाल कवि सम्मेलन और क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@दुर्ग:- शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कुम्हारी, विकासखंड धमधा, जिला दुर्ग में आज 13 अगस्त दिन शनिवार बस्ता विहीन दिवस पर प्रार्थना सभा होने के उपरांत बाल कवि सम्मेलन का आयोजन साथ ही क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था प्रमुख श्री पी. एम. चंद्राकर जी के द्वारा मनमोहक स्वलिखित कविता का प्रदर्शन विद्यार्थियों के सामने करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया फिर सभी विद्यार्थी एक-एक करके कविता पाठ किए। 

क्राफ्ट प्रतियोगिता का टाइटल आजादी का अमृत महोत्सव - 75 के तहत देश भक्ति से संबंधित तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को क्राफ्ट के माध्यम से दर्शित किया गया। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। साथ ही 15 अगस्त दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी शिक्षको को अलग अलग कार्य सौंपा गया। कार्यक्रम का समापन एसएमसी सदस्यों को निमंत्रण पत्र देकर किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top